Please wait
विधाननगर अस्पताल का नाम बदला, मुख्यमंत्री ने पूर्ववर्ती सरकार की स्वास्थ्य सेवाओं पर उठाए सवाल Sudhir wins historic बंगाल में फिर गहराया बारिश का खतरा, सप्ताहांत में भारी से अति भारी वर्षा की चेतावनी Sudhir wins historic भड़काऊ बयान मामले में दो थानों से तलब किए जाने पर बोले हुमायूं कबीर — 'गिरफ्तार करना है तो कर लें, परवाह नहीं' Sudhir wins historic अंडा फेंकने की घटनाओं पर कलकत्ता हाई कोर्ट सख्त, राज्य सरकार से मांगी विस्तृत रिपोर्ट Sudhir wins historic रामनवमी हिंसा मामले में अपरूपा पोद्दार के पति शाकिर अली गिरफ्तार Sudhir wins historic केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव और मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने बंगाल के विकास से जुड़े मुद्दों पर की चर्चा Sudhir wins historic मुख्यमंत्री की चेतावनी के 12 घंटे के भीतर कार्रवाई, हुमायूं कबीर की सभा के तीन आयोजक गिरफ्तार Sudhir wins historic प्रधानमंत्री मोदी को सेशेल्स का ‘गार्जियन ऑफ द ब्लू होराइजन’ सम्मान Sudhir wins historic पश्चिम बंगाल में यूसीसी लागू करने के लिए विधेयक, पारिवारिक कानूनों में बड़े बदलाव की संभावना Sudhir wins historic कल्याण बनर्जी ने किया मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी का समर्थन Sudhir wins historic

रणवीर सिंह की 'धुरंधर' का बॉक्स ऑफिस पर धमाल

रिलीज होते ही इस एक्शन-थ्रिलर ने बॉक्स ऑफिस पर धुआंधार शुरुआत की और दर्शकों को उम्मीद से कहीं बढ़कर प्रदर्शन देखने को मिला। फिल्म ने न सिर्फ रणवीर के करियर की सबसे बड़ी ओपनिंग दर्ज की, बल्कि 2025 में पहले दिन सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्मों की सूची में भी दमदार एंट्री मार ली।

06 Dec 2025

रणवीर सिंह की 'धुरंधर' का बॉक्स ऑफिस पर धमाल

लंबे इंतजार के बाद आखिरकार रणवीर सिंह की बहुप्रतीक्षित फिल्म 'धुरंधर' 5 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हो गई। रिलीज होते ही इस एक्शन-थ्रिलर ने बॉक्स ऑफिस पर धुआंधार शुरुआत की और दर्शकों को उम्मीद से कहीं बढ़कर प्रदर्शन देखने को मिला। फिल्म ने न सिर्फ रणवीर के करियर की सबसे बड़ी ओपनिंग दर्ज की, बल्कि 2025 में पहले दिन सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्मों की सूची में भी दमदार एंट्री मार ली।

रिलीज से पहले ही फिल्म की अग्रिम बुकिंग ने बाजार में गर्म माहौल बना दिया था। एडवांस बुकिंग से 'धुरंधर' ने लगभग 9 करोड़ रुपये जुटा लिए थे। इसलिए माना जा रहा था कि पहले दिन यह फिल्म 15 से 20 करोड़ रुपये की रेंज में कमाई करेगी। लेकिन 'धुरंधर' ने सभी अनुमान तोड़ते हुए बॉक्स ऑफिस पर शानदार छलांग लगाई और पहले ही दिन उम्मीदों से दोगुना प्रदर्शन किया।

रणवीर का करियर-बेस्ट ओपनर

सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक 'धुरंधर' ने रिलीज के पहले दिन भारत में 27 करोड़ रुपये का कारोबार किया। यह अब तक रणवीर सिंह की सबसे बड़ी ओपनर फिल्म बन चुकी है, जिसने उनकी पिछली ब्लॉकबस्टर 'पद्मावत' को भी पीछे छोड़ दिया। आदित्य धर के निर्देशन में बनी इस फिल्म में रणवीर के साथ संजय दत्त, अर्जुन रामपाल, अक्षय खन्ना और आर माधवन अहम भूमिकाओं में नजर आए हैं। फिल्म को पूरे देश में लगभग 13,000 शोज मिले और इसका बजट करीब 280 करोड़ रुपये बताया जा रहा है।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


रणवीर सिंह की 'धुरंधर' का बॉक्स ऑफिस पर धमाल
रिलीज होते ही इस एक्शन-थ्रिलर ने बॉक्स ऑफिस पर धुआंधार शुरुआत की और दर्शकों को उम्मीद से कहीं बढ़कर प्रदर्शन देखने को मिला। फिल्म ने न सिर्फ रणवीर के करियर की स





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News